E-KYC for ration card online 2026: नमस्कार, स्वागत है आपको एक नए आर्टिकल में। आपके राशन कार्ड को सक्रिय और अपडेटेड बनाए रखने के लिए सरकार ने एक नई मोबाइल एप्लिकेशन “मेरा राशन 2.0” पेश की है। यह एप्लिकेशन आपको अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्यों को आसानी से प्रबंधित करने की सुविधा देती है। चाहे वह केवाईसी प्रक्रिया हो, किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना हो, या फिर राशन कार्ड को एक नई जगह पर ट्रांसफर करना हो, यह ऐप सभी आवश्यक सेवाओं को एक ही स्थान पर प्रदान करती है। यहाँ तक कि इस ऐप से आप E-KYC for ration card online भी कर पाएंगे। तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
“Mera Ration 2.0” App and Mera eKYC, AadhaarFaceRD Need and Importance: – Sep 2026 Updated
- Mera Ration 2.0″ App :दोस्तों, यह ऐप पुराने ‘Mera Ration’ ऐप का एक अपडेटेड और एडवांस्ड वर्जन है। पुराने ऐप में कई लिमिटेशन थीं, लेकिन 2.0 वर्जन में सरकार ने लगभग हर वो सुविधा दे दी है जिसकी एक आम नागरिक को जरूरत होती है।
- Mera eKYC App: यह राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) द्वारा बनाया गया एक अलग ऐप है, जिसका इस्तेमाल विशेष रूप से आधार-आधारित चेहरे की पहचान (Face Authentication) के जरिए e-KYC करने के लिए होता है।
- AadhaarFaceRD App: इस ऐप को भी इंस्टाल करना जरूरी है, क्योंकि ये Mera eKYC के साथ बैकग्राउंड में फेस स्कैनिंग का काम करती है।
ध्यान दें: अगर आपके फोन में अभी भी पुराना ‘मेरा राशन’ ऐप इंस्टॉल है, तो नई ऐप (Mera Ration 2.0) को सुचारू रूप से चलाने के लिए सबसे पहले पुराने ऐप को अनइंस्टॉल (Uninstall) कर दें। इसके बाद गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाकर नया ऐप डाउनलोड करें।
Ration Card e-KYC की Deadline क्या है?: –
दोस्तों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने e-KYC की प्रक्रिया को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार, राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है।
- क्या होगा अगर e-KYC नहीं किया? जो परिवार 30 सितंबर 2026 तक अपने सभी सदस्यों का आधार वेरिफिकेशन नहीं करवाएंगे, उन्हें ‘अपात्र’ मानकर उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा और मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा।
- किसे कराना होगा e-KYC? राशन कार्ड में दर्ज परिवार के हर एक सदस्य (बच्चों सहित) का e-KYC होना अनिवार्य है।
Table of Contents
E-KYC for ration card online: Mera Ration 2.0 App: –
इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद, जब आप इसे पहली बार खोलते हैं, तो सबसे पहले आपको भाषा चयन करने का विकल्प मिलता है। डिफ़ॉल्ट रूप से, अंग्रेजी भाषा चयनित होती है, जिसे आप बदल हिन्दी का चयन भी कर सकते हैं। इसके बाद आपको “गेट स्टार्टेड” पर क्लिक करना है। इसके बाद से रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
App के सबसे शानदार और नए फीचर्स (Sep 2026 Updates)
इस नए ऐप में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो आपकी जिंदगी को बेहद आसान बना देंगे:
- Digital Ration Card (डिजिटल राशन कार्ड): अब आपको कागज वाला राशन कार्ड साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। इस ऐप से आप अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम, डीलर की जानकारी और योजना का नाम साफ-साफ दर्ज होता है।
- E-KYC for Ration Card Online: अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य की केवाईसी पेंडिंग (KYC Pending) है, तो उसका स्टेटस आपको ऐप में दिख जाएगा। आप बिना कोटेदार के पास गए, घर बैठे Mera eKYC App से समय पर अपना KYC पूरा कर सकते हैं।
- Add / Delete Family Member (नाम जोड़ना और हटाना): पहले बच्चे का नाम जुड़वाने या किसी सदस्य का नाम कटवाने के लिए दलालों को पैसे देने पड़ते थे। अब आप खुद घर बैठे नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं या हटा सकते हैं।
- Mobile Number Update: अगर परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट नहीं है, तो वह काम भी इसी ऐप के माध्यम से मिनटों में हो जाएगा।
- Allocation and Shifting (राशन का विवरण): आपको हर महीने कितना राशन (गेहूं, चावल आदि) मिलना चाहिए, उसकी सटीक मात्रा आप ऐप में देख सकते हैं। कोई भी कोटेदार अब आपके हक का राशन नहीं मार पाएगा!
- शिकायत दर्ज करें (Grievance Redressal): अगर आपका राशन डीलर मनमानी करता है या कम राशन देता है, तो आप सीधे इस ऐप के जरिए सरकार तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बेईमान कोटेदारों की अब खैर नहीं!
Registration Process: –
रजिस्ट्रेशन के लिए, आपको सबसे पहले अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। यह ध्यान रखें कि आधार नंबर उसी व्यक्ति का होना चाहिए जो परिवार में राशन कार्ड से जुड़ा हुआ है। मतलब उस राशन मे जीतने सदस्यों के आधार लिंक है या नाम जुड़ा है, वो सभी इसके पात्र हैं। आधार नंबर दर्ज करने के बाद, आपको ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के माध्यम से लॉगिन करना होगा। ओटीपी आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद, आपको एक चार-अंकीय पिन सेट करने का विकल्प दिया जाएगा। इस पिन की मदद से आप बाद में बिना ओटीपी के भी ऐप में लॉगिन कर सकेंगे। पिन सेट करने के बाद, आप ऐप में अपने राशन कार्ड की जानकारी देख सकेंगे।


मेरा राशन 2.o features और use: –
मेरा राशन 2.0 एप्लिकेशन में कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं:
- Digital Ration Card: दोस्तों, पहले जो पेपर राशन कार्ड मिलता था, अब उसकी जगह डिजिटल ration card दिया जा रहा है। इस डिजिटल कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम, राशन डीलर की जानकारी, योजना का नाम आदि दिखाई देती है। आप इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। और अपने मोबाइल से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Mobile number अपडेट: इसके साथ-साथ परिवार के जिन सदस्यों का मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट नहीं है, आप इस एप्लिकेशन के माध्यम से उनका नंबर अपडेट कर सकते हैं। तो अपको काही जाने की जरूरत नहीं हैं।
- KYC Status: अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की केवाईसी पेंडिंग है, तो इसकी जानकारी आपको मेरा राशन 2.0 एप्लिकेशन में मिल जाएगी। आप इसे समय रहते पूरा कर सकते हैं, ताकि आपका राशन कार्ड सक्रिय रहे। और आपको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
- Family member की जानकारी: इस ऐप में आप परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी देख सकते हैं और यदि किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना है और जोड़ना हैं या कोई डिटेल बदलनी है, तो वह भी किया जा सकता है। जिससे इस ऐप के जरिए आप अपने राशन की हर जानकारी से अपडेट रह सकते हैं।
- Add Name का विकल्प: परिवार में नए सदस्य के जुड़ने पर आप स्वयं ही उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं। पहले यह प्रक्रिया केवल जनसेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर ही की जा सकती थी, जहां आपको कुछ फीस भी देनी पड़ती थी। तो इस ऐप के आने के बाद आपकी यह प्रॉब्लम भी सही हो गई। इससे पहले वाले application में सारी सुविधा नहीं थी।
- Allocation and shifting of ration: आपको हर महीने मिलने वाले राशन की जानकारी, आवंटन की मात्रा, और यदि आप राशन कार्ड को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी विकल्प उपलब्ध हैं। तो इस तरह आपसे कोई आपके हक का राशन देने में कोई आना-कानी न कर पाए।
- शिकायत दर्ज करने का विकल्प: इस एप की मदद से राशन दाताओ की मनमानी भी खत्म हो जाएगी, क्योंकि यदि आपको राशन वितरण से संबंधित कोई शिकायत करनी है, तो आप इस एप्लिकेशन के माध्यम से सीधे सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। तो ऐसे में अब बेईमान राशन दाताओ कि खैर नहीं।
Mera Ration 2.0 और Mera eKYC में क्या अंतर है? –
दोस्तों, बहुत से लोगों को यह गलतफहमी है कि e-KYC ‘Mera Ration 2.0’ ऐप से ही हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है, सही प्रक्रिया यह है:
- Mera Ration 2.0: यह ऐप आपके राशन कार्ड की डिटेल्स, परिवार के सदस्यों की जानकारी, मिलने वाले राशन (Entitlement) और पिछले ट्रांजैक्शन चेक करने के काम आता है।
- Mera eKYC App: यह राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) द्वारा बनाया गया एक अलग ऐप है, जिसका इस्तेमाल विशेष रूप से आधार-आधारित चेहरे की पहचान (Face Authentication) के जरिए e-KYC करने के लिए होता है।
घर बैठे Mera eKYC App से वेरिफिकेशन कैसे करें? (Step-by-Step)
दोस्तों,अब आपको फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत नहीं है, आप अपने चेहरे की पहचान (Face Authentication) से इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1: जरूरी ऐप्स डाउनलोड करें –
- सबसे पहले Google Play Store से ‘Mera eKYC’ ऐप डाउनलोड करें।
- इसके साथ ही UIDAI की ‘AadhaarFaceRD’ सर्विस ऐप भी इंस्टॉल करें, जो बैकग्राउंड में फेस स्कैनिंग का काम करती है।
स्टेप 2: आधार नंबर और OTP दर्ज करें –
- ‘Mera eKYC’ ऐप खोलें और मांगी गई परमिशंस (जैसे Location) को Allow करें।
- उस सदस्य का आधार नंबर डालें जिसकी e-KYC करनी है।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करें।
स्टेप 3: Face Authentication (चेहरे का स्कैन) –
- OTP वेरीफाई होने के बाद ‘Face Authentication’ शुरू करें।
- ध्यान रहे: पर्याप्त रोशनी में रहें, कैमरा लेंस साफ रखें, और चश्मा या मास्क हटाकर सीधे कैमरे में देखें।
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।
और विस्तार से जानने के लिए अभी ये आर्टिकल पढ़ें ….. Mera Ration mera e-KYC: अब राशन कार्ड ई-केवाईसी घर बैठे ऐसे करें
यह भी पढ़ें: – Mera Ration mera e-KYC: अब राशन कार्ड ई-केवाईसी घर बैठे ऐसे करें
UP Pension PFMS Status check: रिजेक्टेड का कारण और समाधान
ABHA card online apply, ABHA card Kya Hai
CSC ID Registration Online 2024, CSC ID kaise banaye
“वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना: –
दोस्तों, जो लोग नौकरी या मजदूरी के सिलसिले में अपने घर से दूर दूसरे राज्य या शहर में रहते हैं, उनके लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं है। “One Nation One Ration Card” योजना के तहत, आप मेरा राशन 2.0 ऐप की मदद से अपनी वर्तमान लोकेशन अपडेट कर सकते हैं और देश के किसी भी कोने से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
दोस्तों, इस एप्लिकेशन का एक महत्वपूर्ण फीचर “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना है। इस योजना के तहत, अगर किसी सदस्य का नाम किसी दूसरे स्थान पर जुड़े राशन कार्ड में है, तो आप उसे हटाकर वर्तमान राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं। इसके लिए पहले ऑफिसर्स के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह सब कुछ इस एप्लिकेशन के माध्यम से घर बैठे ही किया जा सकता है।
Edit और Delete का विकल्प
अगर आपके राशन कार्ड में किसी सदस्य की जानकारी गलत दर्ज है, तो आप उसे एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना है, तो इसका भी विकल्प उपलब्ध है। इसके साथ और भी बहुत यूज़फुल फीचर्स आपको देखने को मिल जाएँगे।
Mera Ration 2.0 एप्लिकेशन की अन्य सुविधाएं
दोस्तों, इस एप्लिकेशन में कई अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं, जैसे कि परिवार के सदस्यों की केवाईसी स्थिति की जांच करना, Ration card की डिजिटल कॉपी प्राप्त करना, और अन्य कई आवश्यक सेवाओं का प्रबंधन करना।
Ration Card Management in Digital Age: –
डिजिटल युग में इस प्रकार की एप्लिकेशन आपके Ration card से संबंधित कार्यों को न केवल सरल बनाती है, बल्कि समय की भी बचत करती है। आप अपने घर बैठे ही सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो पहले केवल सरकारी कार्यालयों में जाकर ही संभव था।
इस एप्लिकेशन के उपयोग से आप अपने राशन कार्ड को सक्रिय रख सकते हैं, आवश्यक जानकारी समय पर प्राप्त कर सकते हैं, और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी को अपडेट रख सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| Download App Mera Ration 2.0 | Click Here |
| Mera eKYC | Click Here |
| AadhaarFaceRD | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
| Follow Our YouTube Channel | Click Here |
| Our Instagram Page | Click Here |
Conclusions: –
दोस्तों Mera Ration 2.o एप्लिकेशन का उपयोग करना बेहद आसान है और यह आपको अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्यों को डिजिटल माध्यम से प्रबंधित करने की सुविधा प्रदान करती है। अगर आपके पास अब भी कोई सवाल है या कोई समस्या है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपने सवाल छोड़ सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो कृपया इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। यदि आप ब्लॉग पर नए हैं, तो नोटिफिकेशन yes करना न भूलें, ताकि आपको हमारे नए आर्टिकल का अपडेट सबसे पहले मिले।
हम आपसे किसी अगले आर्टिकल में मिलते हैं, तब तक के लिए गुड बाय, जय हिन्द!
क्या मैं Mera Ration 2.0 ऐप से राशन कार्ड में नया नाम जोड़ सकता हूँ?
जी हाँ! अब आपको सीएससी (CSC) सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। आप मेरा राशन 2.0 ऐप के ‘Add Family Member’ विकल्प से घर बैठे नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं।
ऐप पर लॉगिन कैसे करें?
ऐप में लॉगिन करने के लिए आपको उस सदस्य का आधार कार्ड नंबर डालना होगा जिसका नाम राशन कार्ड में है। उसके बाद लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर आप लॉगिन कर सकते हैं।
क्या राशन कार्ड की E-KYC के लिए कोटेदार के पास जाना जरूरी है?
बिलकुल नहीं! अब आप ऐप की मदद से अपने मोबाइल से ही घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी (E-KYC) पूरी कर सकते हैं।
मेरा पुराना ‘Mera Ration’ ऐप काम क्यों नहीं कर रहा है?
भारत सरकार ने 2026 में इसका नया और एडवांस्ड वर्जन लॉन्च कर दिया है। पुराने ऐप को डिलीट (Uninstall) करें और प्ले स्टोर से नया 2.0 वर्जन डाउनलोड करें।
डिजिटल राशन कार्ड (Digital Ration Card) कैसे डाउनलोड करें?
मेरा राशन 2.0 ऐप में लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर आपको डिजिटल राशन कार्ड का विकल्प मिलेगा, जहाँ से आप इसे PDF फॉर्मैट में डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या मैं इस ऐप से राशन डीलर (कोटेदार) की शिकायत कर सकता हूँ?
जी हाँ, अगर कोटेदार राशन कम देता है या आनाकानी करता है, तो आप ऐप के ‘Grievance’ (शिकायत) सेक्शन में जाकर सीधे सरकार को शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) का फायदा इस ऐप से कैसे लें?
अगर आप अपने राज्य से बाहर किसी दूसरे शहर में काम करते हैं, तो आप ऐप में अपनी लोकेशन अपडेट करके वहां के किसी भी राशन डीलर से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
क्या यह सरकारी ऐप सुरक्षित है?
बिलकुल सुरक्षित है। ‘Mera Ration 2.0’ भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Department of Food and Public Distribution) का आधिकारिक ऐप है।
क्या मैं इस ऐप में हिंदी भाषा का इस्तेमाल कर सकता हूँ?
हाँ, ऐप खोलते ही आपको भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का चुनाव कर सकते हैं।
May 2026 Updates




