UP Pension PFMS Status check 2026-27: नमस्कार, स्वागत है आपका एक नए आर्टिकल में, जैसा कि आप जानते हैं, बहुत से लोग अपनी वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, या दिव्यांग पेंशन का स्टेटस चेक कर रहे हैं। लेकिन कई लोगों को पीएफएमएस (PFMS) स्टेटस के कॉलम में ‘Rejected‘ का मैसेज दिखाई दे रहा है। रिजेक्टेड होने का कारण यह होता है कि पीएफएमएस स्टेटस के कॉलम में लिखा आता है, “Rejected with reasons: Aadhaar Number already exists from same beneficiary type of scheme“।
अगर आप भी 2026-27 में अपनी वृद्धा पेंशन (Old Age Pension), विधवा पेंशन (Widow Pension), या दिव्यांग पेंशन का इंतज़ार कर रहे हैं और स्टेटस चेक करते समय आपको ‘Rejected’ का लाल रंग का मैसेज दिख रहा है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। UP Pension PFMS Status check में Rejected होने का कारण और कैसे सही होगा। आपको बिल्कुल आसान भाषा में समझाऊंगा कि इसका 100% सटीक समाधान क्या है। और आपको क्या कदम उठाने चाहिए ताकि आपकी पेंशन का स्टेटस ‘Accepted‘ हो सके। आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपकी पेंशन का पैसा सुरक्षित आपके खाते में आ सके।
Table of Contents


UP Pension PFMS Status check: रिजेक्टेड का कारण और समाधान: (May 2026 Updated)
सबसे पहले तो एक गहरी सांस लें और रिलैक्स हो जाएं! अगर आपने अपना फॉर्म सही-सही भरा था, तो यह रिजेक्शन आपकी किसी गलती की वजह से नहीं हुआ है।
सबसे पहले तो आपको यह समझना जरूरी है कि अगर आपका पेंशन आवेदन रिजेक्ट हो रहा है, और आपने सारी डीटेल सही से दी हैं, तो इसका कारण आपके फॉर्म में किसी तरह की कमी नहीं है। यह समस्या पीएफएमएस पोर्टल से संबंधित है, और इसमें आपकी किसी भी गलती की वजह से रिजेक्शन नहीं हुआ है।
यदि आपका स्टेटस ‘रिजेक्टेड‘ दिख रहा है और उसमें लिखा है “रिजेक्टेड विद रीजन: आधार नंबर ऑलरेडी एग्जिट्स फ्रॉम सेम बेनिफिसरी टाइप ऑफ स्कीम,” इस एरर का सीधा सा मतलब यह है कि पोर्टल के डेटाबेस में आपके द्वारा दिए गए आधार नंबर से पहले ही कोई बेनिफिशियरी (लाभार्थी) आईडी बन चुकी है।
2026 के नए अपडेट्स के कारण, PFMS सर्वर पर डेटा फेच (Fetch) होने में तकनीकी समस्या आ रही है। सर्वर एक ही व्यक्ति की दो-दो आईडी क्रिएट कर रहा है, जिनमें से एक सही (Accepted) होती है और दूसरी डुप्लीकेट मानकर ‘Rejected’ कर दी जाती है।
ऐसे में, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह समस्या पीएफएमएस पोर्टल की ओर से है, और यह कुछ समय बाद अपडेट होकर सही हो जाएगी। यानी, यह पूरी तरह से PFMS पोर्टल का एक सर्वर ग्लिच (Server Glitch) है।
PFMS Status चेक करने का तरीका: –
अब मैं आपको बताऊंगा कि इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए और कैसे अपने पीएफएमएस स्टेटस को चेक कर सकते हैं।:
Step 1: Beneficiary Code:
सबसे पहले, जब आप अपने पेंशन स्टेटस को चेक करेंगे, तो वहां आपको ‘बेनिफिसरी’ नाम का एक कॉलम दिखेगा। इस कॉलम में आपको आपकी बेनिफिसरी का कोड या नंबर दिखाई देगा। इस कोड को नोट कर लें, क्योंकि आगे चलकर आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।
Step 2: PFMS वेबसाइट:
अब आपको पीएफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको स्क्रीन के ऊपर तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर क्लिक करना है। यहां पर ‘पेमेंट स्टेटस’ के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर ‘Track DBT ‘ के ऑप्शन पर जाएं।
Step 3: Category और Beneficiary Code:
Track DBT के सेक्शन में, आपको कैटेगरी का चयन करना होगा। कैटेगरी में आपको ‘एनी अदर’ (Any Other) का ऑप्शन चुनना है। इसके बाद, आपको beneficiary code दर्ज करना होगा, जो आपने पहले नोट किया था।


यह भी पढ़ें: – ABHA card online Apply, ABHA card Kya Hai
CSC ID Registration Online 2024, CSC ID kaise banaye
Step 4: कैप्चा कोड और सर्च:
इसके बाद, आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरना है और फिर ‘Search‘ बटन पर क्लिक करना है। सर्च करने के बाद, आपके सामने आपकी बेनिफिसरी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
यहां आप देख सकते हैं कि आपके नाम से दो बेनिफिसरी दिखाई दे रही हैं। पहली बेनिफिसरी सही तरीके से क्रिएट हो गई होगी, जबकि दूसरी बेनिफिसरी जो रिजेक्टेड है, वह इसलिए रिजेक्ट हो गई है क्योंकि आपका आधार नंबर पहले से ही किसी अन्य लाभार्थी के रूप में उपयोग किया जा चुका है।


Step 5: Update का इंतजार:
इस स्थिति में, आपको कोई अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ इंतजार करना है। कुछ समय बाद पीएफएमएस पोर्टल अपने आप इस समस्या को ठीक कर देगा और आपका स्टेटस ‘रिजेक्टेड’ से ‘एक्सेप्टेड’ में बदल जाएगा।


इस समस्या का समाधान क्या है? (Solution 2026)
- इंतज़ार करें (Auto-Update): आपको अपनी तरफ से कोई भी फॉर्म दोबारा भरने या कहीं भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। कुछ ही दिनों में PFMS का सर्वर अपडेट होगा और डुप्लीकेट ‘Rejected’ वाली आईडी अपने आप हट जाएगी। आपका मेन स्टेटस ‘Accepted’ में बदल जाएगा।
- धैर्य रखें: कई बार सर्वर की समस्या के कारण कुछ लोगों का पिछला पेमेंट भी डिले या कैंसिल दिखा रहा है। यह भी तकनीकी खामी है जो स्वतः ठीक हो जाएगी।
- CSC सेंटर कब जाएं?: अगर आप देखते हैं कि आपके आस-पड़ोस के बाकी लोगों का स्टेटस सही हो गया है और उनकी पेंशन आ गई है, लेकिन आपका हफ्तों बाद भी रिजेक्टेड ही है, केवल तभी अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) या समाज कल्याण विभाग के दफ्तर जाकर इसकी पुष्टि करवाएं।
Suggestion: जैसा कि मैंने पहले बताया, यह समस्या केवल पीएफएमएस पोर्टल की ओर से है और यह समय के साथ अपने आप सही हो जाएगी। आपको बस धैर्य रखने की जरूरत है और नियमित रूप से अपना स्टेटस चेक करते रहना चाहिए।
अगर आपकी बेनिफिसरी पहले से ही बनी हुई है, तो इसका मतलब है कि आपका पेंशन आवेदन सही तरीके से प्रोसेस हो रहा है और जल्द ही आपका स्टेटस अपडेट होकर ‘एक्सेप्टेड’ हो जाएगा।
यदि इस प्रक्रिया के दौरान आपको कोई अन्य समस्या आती है या आपका पेंशन स्टेटस अभी भी ‘रिजेक्टेड’ दिख रहा है, तो आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या फिर मेरे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इसे ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| Check Status | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
| Follow Our YouTube Channel | Click Here |
| Our Instagram Page | Click Here |
Conclusions: –
दोस्तों, सर्वर में चल रही समस्या के चलते आप सभी इस तरह की प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। यह समस्या आमतौर पर PFMS के सर्वर पर डेटा फ़ैच न होने से है। बहुत से लोगों का तो पेमेंट तक कैन्सल हो गया हैं। पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको लगातार इस पोर्टल पर आकर स्टेटस चेक करते रहना है। यदि यह समस्या आपके आसपास लोगों की सही हो जाए और आपका न हो तो तुरंत नजदीकी जनसेवा केंद्र जाके इसकी पुष्टि कराए।
यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो कृपया इस आर्टिकल को लाइक करें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। साथ ही, यदि आपको इस प्रक्रिया में कोई कठिनाई आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखें।
मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा और आपको आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करूंगा। आशा है कि यह आर्टिकल आपके लिए सहायक साबित होगा। अगली बार हम किसी और उपयोगी जानकारी के साथ फिर मिलेंगे। तब तक के लिए, धन्यवाद और जय हिंद!
UP Pension PFMS Status “Rejected” से जुड़े आम सवाल
मेरे PFMS स्टेटस में ‘Rejected’ क्यों दिखा रहा है?
यह पीएफएमएस (PFMS) पोर्टल के सर्वर की तकनीकी समस्या (glitch) के कारण हो रहा है, जिसमें एक ही लाभार्थी की दो आईडी बन गई हैं—एक स्वीकृत (Accepted) और दूसरी डुप्लीकेट मानकर रिजेक्ट कर दी गई है।
“Aadhaar Number already exists” एरर का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि पोर्टल के डेटाबेस में आपके आधार नंबर से पहले ही एक बेनिफिशियरी (लाभार्थी) आईडी बनी हुई है। यह सर्वर की गलती से हुआ है, आपकी किसी गलती से नहीं।
मेरा फॉर्म रिजेक्ट हो गया है, क्या मुझे पेंशन के लिए दोबारा अप्लाई करना होगा?
बिल्कुल नहीं! आपको दोबारा फॉर्म भरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सर्वर की दिक्कत है जो कुछ समय बाद पोर्टल अपडेट होने पर अपने आप ठीक हो जाएगी।
मैं अपनी पेंशन का सही DBT स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूँ?
आप PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेन्यू में ‘Track DBT’ विकल्प चुनें। वहां ‘Any Other’ कैटेगरी सिलेक्ट करके अपना Beneficiary Code डालें और स्टेटस चेक करें।
स्टेटस चेक करने के लिए Beneficiary Code कहाँ से मिलेगा?
जब आप यूपी पेंशन की वेबसाइट पर अपना नॉर्मल पेंशन स्टेटस चेक करते हैं, तो वहां ‘Beneficiary’ कॉलम में आपको यह कोड लिखा हुआ मिल जाएगा।
Track DBT सर्च करने पर मुझे मेरे नाम की दो आईडी क्यों दिख रही हैं?
सर्वर इश्यू की वजह से पोर्टल ने दो आईडी बना दी हैं। आप ध्यान से देखेंगे तो पहली आईडी ‘Accepted’ होगी और दूसरी (जो गलती से बनी है) ‘Rejected’ होगी। आपकी पेंशन Accepted वाली आईडी से ही आएगी।
क्या रिजेक्टेड स्टेटस के कारण मेरी पेंशन का पैसा रुक जाएगा?
नहीं, अगर आपकी एक बेनिफिशियरी आईडी ‘Accepted’ दिखा रही है, तो आपका पैसा सुरक्षित है और उसी आईडी के जरिए आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
पोर्टल पर यह रिजेक्टेड की समस्या अपने आप कब तक ठीक होगी?
यह पूरी तरह से PFMS पोर्टल के सर्वर अपडेट पर निर्भर करता है। आमतौर पर कुछ हफ्तों के भीतर यह डुप्लीकेट रिजेक्टेड आईडी पोर्टल से अपने आप हट जाती है।
अगर महीनों बाद भी मेरा स्टेटस रिजेक्टेड ही रहे तो मुझे क्या करना चाहिए?
अगर आपके आस-पास के लोगों का स्टेटस सही हो गया है और पेंशन आ गई है, लेकिन आपका काफी समय से अटका है, तब आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) या समाज कल्याण विभाग (Samaj Kalyan Vibhag) जाकर संपर्क कर सकते हैं।
क्या यह समस्या सिर्फ वृद्धा पेंशन में आ रही है?
नहीं, यह एरर यूपी वृद्धा पेंशन (Old Age Pension), विधवा पेंशन (Widow Pension) और दिव्यांग पेंशन (Divyang Pension) तीनों के लाभार्थियों को PFMS पोर्टल पर देखने को मिल रहा है।


