विधवा पेंशन योजना बिहार 2026: 1100 रुपये/माह, RTPS काउंटर आवेदन

विधवा पेंशन योजना बिहार 2026: 1100 रुपये/माह, RTPS काउंटर आवेदन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधवा पेंशन योजना बिहार 2026: नमस्कार दोस्तों, स्वागत है, आपका एक और खास आर्टिकल में। दोस्तों, आज बात करेंगे बिहार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना की, जिसमें गरीब विधवा बहनों को हर महीने 1100 रुपये की पेंशन मिल रही है।

अगर आपके परिवार या आसपास किसी विधवा बहन को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है, तो ये योजना उनके लिए वरदान साबित हो सकती है। मैंने, इस आर्टिकल में आपको योजना की पूरी जानकारी, eligibility, आवेदन की step-by-step प्रक्रिया, status check करने का तरीका और शिकायत निवारण तक सब कुछ विस्तार से बताया है। तो आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें! ताकि कोई जानकारी अधूरी नहीं रहे, वरना आपका आवेदन पेंडिंग हो सकता है। ​

विधवा पेंशन योजना बिहार 2026 क्या है?–

दोस्तों, ​बिहार में बेसहारा विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्य रूप से दो योजनाएं एक साथ काम करती हैं। जब आप आवेदन करते हैं, तो आपकी उम्र और आय के हिसाब से अधिकारी खुद तय करते हैं कि आपको किस योजना में रखा जाएगा।

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (केंद्र सरकार): यह 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए है, जिनका नाम सख्ती से BPL लिस्ट में है।
  • लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (राज्य सरकार): यह 18 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए है, जिनकी पारिवारिक आय ₹60,000 सालाना से कम है।

पहले इस योजना में 400 रुपये मिलते थे, लेकिन 2026 में इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। पैसे सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए आते हैं।

2026 के नए अपडेट्स और लाभ (एक नज़र में)

जानकारी का प्रकारताज़ा अपडेट (2026)
पेंशन की राशि₹1,000 से ₹1,100 प्रति माह (विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार)
भुगतान का तरीकाDBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से
जरूरी शर्तबैंक खाता आधार कार्ड से लिंक (Aadhaar Seeded) होना अनिवार्य है
केवाईसी (e-KYC)हर साल जीवन प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है
लाभार्थीबिहार की विधवा महिलाएँ (18+ आयु)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (RTPS पोर्टल) नही काम कर रहा, ऑफलाइन ही करना होगा।

योजना के तहत कितनी पेंशन मिलेगी?-

  • पेंशन राशि: 1100 रुपये प्रति माह
  • भुगतान तरीका: DBT के जरिए बैंक खाते में
  • PFMS सिस्टम: राज्य स्तर से direct transfer

बहुत अच्छी बात ये है, दोस्तों, कि पेंशन regular मिलती है और कोई middleman नहीं है। बस eligible होनी चाहिए!

बिहार विधवा पेंशन योजना 2026:-

पात्रता की शर्तें (Eligibility Criteria):

कौन आवेदन कर सकता है? यहां complete list:-

  • निवास: बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए
  • वैवाहिक स्थिति: विधवा (Widow) होनी चाहिए
  • उम्र सीमा: 18 वर्ष या उससे अधिक
  • आर्थिक स्थिति: BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार से या परिवार की कुल वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।​
  • अन्य शर्त: किसी दूसरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ न ले रही हो। (जैसे वृद्धावस्था पेंशन)​

नोट: अगर ऊपर की सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो 99% approve हो जाएगा!

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide):-

दोस्तों, आवेदन का process बहुत ही आसान है। इसका आवेदन Offline ही करना पड़ता है: तो चलिए शुरू करते है।

जरूरी दस्तावेज (Important Documents):-

दोस्तों, ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपको इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा:

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है)
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (आवासीय)
  • आय प्रमाण पत्र (हाल ही में बना हुआ)
  • बैंक पासबुक की कॉपी (आधार सीडेड)
  • पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
विधवा पेंशन योजना बिहार 2026 1100 रुपयेमाह, RTPS काउंटर आवेदन

यह भी पढ़ें:

RTPS Counter पर जाएं

  • अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस में RTPS काउंटर पर जाएं
  • भरा हुआ आवेदन पत्र + सभी documents जमा करें
  • फीस: FREE (कोई चार्ज नहीं!)

रसीद लें –

  • आवेदन जमा करने पर रसीद मिलेगी, इसे safe रखें
  • रसीद पर Application ID और Tracking Number होगा

SMS/Email Alert –

  • Approve/Reject की जानकारी SMS या Email से आएगी
  • स्वीकृति मिलने पर उसी RTPS से आदेश लें

समय: आवेदन 15-30 दिनों में प्रोसेस हो जाता है!

आवेदन का Status कैसे Check करें? –

पेंशन approve हुई या नहीं, ये online check करने का super easy तरीका:

  1. पोर्टल पर जाएं: https://www.sspmis.bihar.gov.in/
  2. ‘Important Links’ में ‘E-Labharti’ पर क्लिक
  3. ‘चेक योर पेमेंट स्टेटस’ चुनें
  4. Financial Year + Beneficiary ID भरें
  5. Search पर क्लिक → Status दिखेगा!
विधवा पेंशन योजना बिहार 2026: 1100 रुपये/माह, RTPS काउंटर आवेदन

Beneficiary ID रसीद पर मिलेगा!

महत्वपूर्ण लिंक 

Apply Now is not workingClick Here
Official WebsiteClick Here
Check StatusClick Here
Follow Our WebsiteClick Here
Follow Our Facebook PageClick Here
Follow Our YouTube ChannelClick Here
Our Instagram PageClick Here

पेंशन नहीं मिल रही? शिकायत कैसे करें?-

अगर approve हो गया लेकिन पैसे नहीं आ रहे, तो ये options:

समस्यासमाधान
आवेदन Rejectवजह देखें + दोबारा apply
पेंशन delayटोल-फ्री: 18003456262 पर कॉल
Online ComplaintSSPMIS Grievance Portal
Offlineब्लॉक/जिला सामाजिक कल्याण कार्यालय

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत अनुमंडल/जिला स्तर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Sarkari Insider की खास सलाह:-

दोस्तों, ये योजना विधवा बहनों के लिए game changer है:

  • 1100 रुपये monthly fixed income
  • No exam, no interview – सिर्फ documents
  • Regular DBT – guaranteed payment
  • BPL विधवाओं के लिए priority

अभी अपने ब्लॉक RTPS जाकर apply करवा दें। समय बर्बाद न करें!

संपर्क: –

Sarkari Insider का बड़ा खुलासा: क्या घर बैठे खुद ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं?

दोस्तों, यूट्यूब पर ढेरों वीडियो हैं जो बताते हैं कि RTPS पोर्टल (ServicePlus) पर जाकर ‘Jan Parichay’ (मेरी पहचान) से लॉगिन करें और खुद फॉर्म भर लें।

Bihar widow pension online apply

लेकिन सच्चाई कुछ और है! जब Sarkari Insider की टीम ने खुद लाइव पोर्टल पर ‘Citizen Login‘ करके चेक किया, तो सामने आया कि वर्तमान में समाज कल्याण विभाग ने आम नागरिकों के लॉगिन से विधवा पेंशन का फॉर्म अस्थाई रूप से हटा दिया है। (आप खुद सर्विस लिस्ट में “Laxmi Bai” खोजेंगे, तो लिंक नहीं मिलेगा।) सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि फर्जी फॉर्म न भरे जाएं और सिर्फ अधिकृत लोग ही डाटा एंट्री कर सकें।

Bihar widow pension online apply

आवेदन करने के 2 सबसे सही और 100% वर्किंग तरीके

अब आपको अपना समय इंटरनेट पर बर्बाद नहीं करना है। सीधे इन दोनों में से कोई एक तरीका अपनाएं:

1: CSC (वसुधा केंद्र) के माध्यम से (तेज और आसान)

सरकार ने इस योजना का ऑनलाइन एक्सेस Common Service Centers (CSC) को दे रखा है।

  • अपने सारे ओरिजिनल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटोकॉपी लेकर नजदीकी वसुधा केंद्र जाएं।
  • वहां के संचालक के पास अपना ‘CSC Login’ होता है। वे उस पोर्टल से आपका फॉर्म तुरंत भरकर सबमिट कर देंगे।
  • इसके लिए आपसे 50 से 100 रुपये तक का मामूली शुल्क लिया जा सकता है। आपको तुरंत एक पावती रसीद (Receipt) मिल जाएगी।
2: ब्लॉक (प्रखंड) कार्यालय जाकर (बिल्कुल मुफ्त और सबसे सुरक्षित)

अगर आप खुद से सारा काम करवाना चाहते हैं, तो यह ‘ऑफलाइन से ऑनलाइन’ का तरीका सबसे बेस्ट है:

  1. अपने पंचायत भवन, वार्ड सदस्य या किसी स्टेशनरी की दुकान से “विधवा पेंशन योजना” का एक फॉर्म लें।
  2. फॉर्म को सही-सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी पिन कर दें।
  3. अपने ब्लॉक (Block/अंचल) कार्यालय जाएं और वहां बने RTPS काउंटर पर इस फाइल को जमा कर दें।
  4. वहां बैठे सरकारी कर्मचारी अपने ‘विभागीय लॉगिन (Official Login)’ से आपके फॉर्म को ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा देंगे और आपको एक पक्की रसीद थमा देंगे।

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर आपको ये जानकारी helpful लगी तो अपनी विधवा बहनों, रिश्तेदारों और WhatsApp groups में जरूर share करें। बिहार के हर BPL विधवा बहन को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

अगर आपको कही पर कुछ भी डाउट हो, अगर आपको फॉर्म भरने में कोई भी दिक्कत आ रही है या आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। Sarkari Insider की टीम आपकी पूरी मदद करेगी! हमसे इंस्टाग्राम पर बात करें, हमारे व्हाट्सप्प चैनल को जरूर से सब्स्क्राइब करे, हम आपसे किसी नए आर्टिकल में मिलते हैं, तब तक के लिए गुडबाय, जय हिंद!

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: उम्र कितनी होनी चाहिए?
A: 40 से 79 वर्ष के बीच। इंदिरा गाँधी पेंशन योजना, 18 प्लस आयु लक्ष्मी सुरक्षा पेंशन योजना के लिए। ​

Q2: BPL कार्ड जरूरी है?
A: हां, गरीबी रेखा से नीचे का प्रमाण जरूरी।

Q3: आवेदन कहां करना है?
A: ब्लॉक ऑफिस RTPS काउंटर पर।

Q4: कितने दिन में approve होता है?
A: 15-30 दिनों में SMS alert।

Disclaimer: यह जानकारी सरकारी स्रोतों और वर्तमान नियमों पर आधारित है। सटीक और ताज़ा जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट (sspmis.bihar.gov.in) पर विजिट करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Scroll to Top