नमस्कार दोस्तों, स्वागत हैं आपका एक और नए आर्टिकल में। दोस्तों वैसे तो मैंने आधार कार्ड से जुड़े हर अपडेट पर आर्टिकल लिख चुका हूँ। पर हमारे पास आधार के पते को बदलने को लेके बहुत कॉमेंट आ रहे हैं, तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको Aadhar card address change online की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
क्योंकि टाइम साथ साथ कई बार हमें अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करने की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके लिए सही तरीका का पता न होने के कारण फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के अनुसार आप आसानी से अपना पता सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (SSUP) अपडेट कर पाएंगे और आपके फॉर्म को जल्द ही अप्रूवल मिल जाएगा।
आधार कार्ड में पता बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?
दोस्तों, कई कारणों से आधार कार्ड में पता बदलने की जरूरत हो सकती है। जैसे कि:
- नया घर लेने पर।
- विवाह के बाद महिलाओं का अपने पति के पते पर अपडेट करना।
- किराएदार के रूप में रहने की स्थिति में हर बार नए पते का अपडेट करना।
आधार कार्ड का सही पता होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे सरकारी सेवाओं का लाभ, बैंक अकाउंट से लिंक करने, और पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयोग किया जाता है।
आधार कार्ड में पता अपडेट करने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स: –
दोस्तों , पता अपडेट करने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स में से कोई एक होना चाहिए:
- बिजली का बिल
- गैस कनेक्शन बिल
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
यह दस्तावेज आपको आधार कार्ड के पते में संशोधन के लिए मान्य हैं।
Aadhar card address change online in 2025: –
आधार कार्ड का पता बदलने के बहुत से तरीके है। जैसे आप सीधे आधार केंद्र पर जाकर या फिर जनसेवा केंद्र से, और पोस्ट ऑफिस से भी करवा सकते हैं। और अगर आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी हैं तो इसे आप घर पर रहकर भी कर सकते हैं, मतलब अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपको यह तरीका नहीं पता नहीं पता तो नीचे हम बताने जा रहे है।
आधार कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया: –
अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन माध्यम से अपना पता अपडेट कर सकते हैं:
official website of Aadhar card:
दोस्तों, सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। दोस्तों आपको कन्फ्यूज़ नहीं होना है। आप के सामने https://ssup.uidai.gov.in/ व https://myaadhaar.uidai.gov.in/ आ सकती हैं। ये दोनों पोर्टल एक ही हैं। और इसका मुख्य पोर्टल https://uidai.gov.in/ है। इस https://ssup.uidai.gov.in/ पोर्टल पर आपको आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए लिंक आपको इम्पॉर्टन्ट लिंक सेक्शन में मिल जाएगी, या आप फिर गूगल पर सर्च करके भी इस पोर्टल पर आ सकते हैं।

Login:
पोर्टल पर किसी भी सेवा का उपयोग करने के लिए सबसे पहले लॉगिन करना आवश्यक है। लॉगिन करने के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें। इसके बाद “लॉगिन विद ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें।
Address update option:
दोस्तों, लॉगिन करने के बाद आपको कई सेवाओं के विकल्प दिखेंगे। इनमें से आपको “एड्रेस अपडेट” के विकल्प पर क्लिक करना है।

“एड्रेस अपडेट” पेज पर आपको दो विकल्प दिखेंगे:
- अपडेट आधार ऑनलाइन
- हेड ऑफ फैमिली का विकल्प
दोस्तों, यदि आपके पास पहचान का प्रमाण है, तो पहले विकल्प “अपडेट आधार ऑनलाइन” को चुनें। दूसरा विकल्प सिर्फ उनके लिए है जिनके पास अपनी पहचान का दस्तावेज नहीं है और वे परिवार के मुखिया के आधार से अपना एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं। अगर आपको दूसरा वाला तरीका जानना है तो कॉमेंट कर करके बता देना। हम इस पर आर्टिकल लिख देंगे। फिर हाल मै ऑनलाइन वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करता हूँ।

अगले पेज पर आपको यह सिलेक्ट करना है कि आप अपने आधार कार्ड में कौन-कौन से करेक्शन करना चाहते हैं। यहां पर डिफॉल्ट रूप से “एड्रेस” का विकल्प सिलेक्ट हुआ मिलेगा। आप इस पेज पर अन्य विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, और लिंग में सुधार करने के विकल्प भी देख सकते हैं। हालांकि, पते को कई बार अपडेट किया जा सकता है, जबकि अन्य विवरणों में करेक्शन की सीमाएं होती हैं।
fill the correction form:
इसके बाद अब आपके वर्तमान पते की जानकारी आपके आधार कार्ड पर दिखाई देगी। यहां पर आपको एक फॉर्म में अपने नए पते की सभी जानकारी सही-सही इन्टर करनी है। इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भरनी होती है:
- घर का नंबर
- बिल्डिंग या अपार्टमेंट का नाम
- सड़क का नाम
- एरिया, लोकेलिटी या सेक्टर
- लैंडमार्क
- पिन कोड
Upload relevant documents along with address:
फॉर्म भरने के बाद आपको एक वैध दस्तावेज अपलोड करना होगा, जो आपके नए पते के प्रूफ के रूप में हो। दस्तावेज़ को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होता है और यह सुनिश्चित करें कि यदि डाक्यमेन्ट के दोनों साइड लिखा है तो दोनों ओर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

Payment of correction fees:
अब आपको पता अपडेट करने के लिए करेक्शन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। यहाँ पर आपको दो भुगतान गेटवे विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से किसी एक को चुनें और भुगतान पूरा करें। सबसे अच्छा तरीका यूपीआई के जरिए पेमेंट करने का हैं। तो हम पेमेंट कर देगें।
View request summary and submit:
पेमेंट करने के बाद आपके सामने रिक्वेस्ट की समरी आएगी। एक बार अच्छे से समरी की जानकारी को चेक कर लें और फिर सबमिट कर दें। आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप जनरेट होती है। इसमें SRN (Service Request Number) दर्ज होता है, जिसकी मदद से आप अपनी रिक्वेस्ट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
तो दोस्तों, कुछ इस तरह से आप अपना आधार एड्रैस बदल सकते है। अब कुछ दिनों के अंतराल में यह एड्रैस कहेंगे होके आपके आधार मे शो होने लग जाएगा। अगर तब आप चाहे तो अपने आधार के एड्रैस अपडेट को ट्रैक भी कर सकते है।
यह भी पढ़ें: – New Aadhar Card Apply in 2025: अब ऐसे बनेगा नया आधार कार्ड, जल्दी देखो!
Update mobile number in Aadhar at home: घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े
How to track the aadhar status of correction: –
दोस्तों, आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक करने के लिए फिर से आधार पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आप “अपडेट रिक्वेस्ट” की सूची में जाकर अपने करेक्शन की स्थिति चेक कर सकते हैं। जब आपका करेक्शन वेरिफाइड हो जाएगा, तो आपको इसकी जानकारी पोर्टल पर मिल जाएगी। इसके बाद आप अपने आधार कार्ड को अपडेटेड एड्रेस के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
aadhar correction से कुछ महत्वपूर्ण बातें: –
- आधार कार्ड में पता अपडेट करने के लिए आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है, क्योंकि ओटीपी उसी पर आएगा।
- पते के अलावा अन्य जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि आदि में बदलाव करने की सीमाएं होती हैं। इसलिए इनका करेक्शन केवल आवश्यक होने पर ही करें।
- आधार कार्ड में पते के करेक्शन के लिए अधिकतम 30 दिन का समय दिया गया है, लेकिन अधिकांश रिक्वेस्ट 1-2 दिन में ही वेरिफाई हो जाती हैं।
- पते के अपडेट के लिए जमा किए गए दस्तावेज स्पष्ट रूप से स्कैन किए गए होने चाहिए। धुंधले या अपूर्ण दस्तावेज जमा करने पर आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है।
- एक्नॉलेजमेंट स्लिप को सुरक्षित रखें, क्योंकि SRN नंबर की जरूरत बाद में पड़ सकती है।
Aadhar card में Address अपडेट से जुड़ी अन्य जानकारी: –
दोस्तों, यदि आप आधार कार्ड में जन्मतिथि या नाम में करेक्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विशेष गाइडलाइंस उपलब्ध हैं। इसके लिए आपको उसी पोर्टल का उपयोग करना होगा लेकिन आवश्यक दस्तावेज और फीस अलग हो सकते हैं। आप पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करके आसानी से जन्मतिथि या नाम में बदलाव कर सकते हैं। और हमारे ब्लॉग पर इससे जुड़े आर्टिकल भी मिल जाएगा, तो आप उसे भी पढ़ सकते हैं।
Benefits of address correction in Aadhaar card: दोस्तों, आधार कार्ड में सही पता होने से आपको विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त, आपके बैंक खाते, गैस कनेक्शन, मोबाइल सिम और अन्य सेवाओं के लिए भी सही पता महत्वपूर्ण है। अगर आपको सरकार की किसी भी योजना में लाभ लेना हैं तो भी आपका एड्रैस सही होना चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक
Update Now | Click Here |
Official Website | Click Here |
Follow Our Facebook Page | Click Here |
Follow Our YouTube Channel | Click Here |
Our Instagram Page | Click Here |
निष्कर्ष: Aadhar card address change online in 2025 –
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आधार कार्ड में पते के करेक्शन की प्रक्रिया को विस्तार से बताया है। अगर आप इस बताए गए तरीके को सही तरह से फॉलो करेगे, तो आपका एक ही बार मे एड्रैस वेरफाइ और अपडेट हो जाएगा। क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती, इस प्रोसेस को बहुत लंबा कर सकती हैं। हमें उम्मीद हैं कि,यह जानकारी आपके आधार कार्ड को सही बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
अगर आपके पास कोई सुझाव या कोई सिकायत हैं, तो हमे जरूर लिखें। और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और हमारे ब्लॉग को फॉलो भी जरूर करे ऐसे ही जानकारी पाने के लिए। हम आपसे से मिलते है किसी और नए आर्टिकल के साथ तब तक लिए गुडबाय जयहिन्द!