नमस्कार, आपका स्वागत हैं एक और नए आर्टिकल में। दोस्तों, आधार से बैंक खाता लिंक करना आज के समय में एक जरूरी प्रक्रिया बन चुकी है, खासकर यदि आपको सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है। इस आर्टिकल में, हम विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप अपने बैंक खाते को आधार (Aadhar Bank seeding online) से जोड़ सकते हैं, और इस प्रक्रिया के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन
तो इसके जरिए हम सीधे घर बैठे अपने बैंक को आधार से सीडिंग कर सकेगे। इसको हम दूसरी भाषा में DBT भी कह सकते हैं। डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर ये तब तक नहीं होगा जब तक आपका आधार बैंक सीडिंग एनेबल नहीं होगा। तो आपको यह आर्टिकल बहुत ही ध्यान से पढ़ना हैं।
क्यों जरूरी है बैंक खाते को आधार से लिंक करना? –
दोस्तों, अबसे कुछ साल पीछे जाएं तो आप पायेगें, पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेना बहुत ही मुस्किल काम होता था। और अगर किसी को योजना का लाभ मिल भी जाए तो उसमे का आधा पैसा बिचौलिये ही खा जाते थे। और लाभार्थी को उसका लाभ ना मिलकर उसका लाभ कोई और उठा लेता था। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने इस तरह का सिस्टम बनाया, जिसमे किसी भी योजना का पैसा सीधे योजना लाभार्थी व्यक्ति के बैंक अकाउंट मे पहुचे।
जिसमे से सरकार की तमाम योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन, स्कॉलरशिप, या अन्य सब्सिडी योजनाओं का लाभ सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य है। यह लिंकिंग “डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर” (DBT) के माध्यम से सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच जाए। इसलिए आज के समय बिना आधार सीडिंग के किसी भी योजना का लाभ उठाना असंभव है।
Aadhar Bank seeding: बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे करें –
Bank खाते को Adhar से आनलाइन लिंक करने के लिए हमे कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। –

- Open Portal:
सबसे पहले, आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है। इसके बाद, आपको “NPCI आधार सीडिंग” सर्च करना होगा। जब आप सर्च करते हैं, तो नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट (npci.org.in) का लिंक दिखाई देगा। इसपे क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर आ जायेगे। अगर आप ऐसे नहीं करना चाहते तब आपको आर्टिकल के लास्ट में लिंक सेक्शन में इसकी लिंक मिल जाएगी, आप वहाँ से भी इस पोर्टल पर आ सकते हैं। - Consumer:
वेबसाइट पर आने के बाद, आपको होम पेज पर “कंज्यूमर” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद, आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे। यदि आप मोबाइल फोन से अप्लाई कर रहे हैं और ये विकल्प नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो आप अपने क्रोम ब्राउजर में थ्री-डॉट मेन्यू (ऊपरी दाएं कोने में) पर क्लिक करके, (desktop-site) ऑन कर सकते हैं, जिससे आपका ब्राउजर डेस्कटॉप मोड में ओपन होगा। इसके बाद आपको सारे ऑप्शन दिखने लगेंगे। - Aadhar Seeding Enablement: अब, आपको “भारत आधार सीडिंग इनेबल” (BASE) का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके, आप अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यदि आपको कोई पुराना बैंक खाता डी-लिंक करना है या हटाना है, तो वह भी यहीं से किया जा सकता है।
- Aadhar and Bank: इसके बाद दोस्तों, आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना। जैसे ही आप इसे भरते हैं, आपके सामने “Select your bank” का विकल्प आएगा। यहां आपको अपने बैंक का नाम चुनना है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया में है, तो आपको बैंक ऑफ इंडिया को सिलेक्ट करना होगा।
- Seeding types of: आपको “Seeding Type” चुनने के लिए तीन विकल्प मिलते हैं:
- Fresh seeding: यह विकल्प उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपना बैंक खाता आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AEPS) के अंतर्गत इनेबल नहीं किया है।
- Same Bank account update: अगर आपने पहले से एक बैंक खाता लिंक कर रखा है और अब उसी बैंक में दूसरा खाता लिंक करना चाहते हैं, तो आप इस विकल्प को चुन सकते हैं।
- Movement from to another Bank: यदि आप अपना खाता किसी एक बैंक से हटाकर दूसरे बैंक में लिंक करना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनना होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि पहले आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में था और अब आप इसे बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो यह तीसरा विकल्प चुनें।
- Add New Account Number: इसके बाद आपको नया खाता नंबर भरना। खाता नंबर दो बार भरना होगा—पहले “खाता नंबर” और फिर “कंफर्म खाता नंबर” के स्थान पर। इसके बाद, “टर्म एंड कंडीशंस” को एक्सेप्ट करना होगा।
- Captcha and Proceed: अब, आपके सामने कैप्चा कोड आएगा जिसे भरकर, “प्रोसीड” बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद, आपको UIDAI (आधार के लिए प्राधिकृत संस्था) की टर्म्स और कंडीशंस एक्सेप्ट करनी होंगी। इन गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर “एक्सेप्ट एंड कंटिन्यू” बटन पर क्लिक कर दें।
- OTP Verification: अब, आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। इस OTP को दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह आपका फॉर्म सफलता पूर्वक सबमिट हो जाता हैं।
- Tracking: दोस्तों, आपको एक Request ID प्रदान की जाती है। इस ID का स्क्रीनशॉट लेना न भूलें, या फिर इसे प्रिन्ट कर लें, क्योंकि यह भविष्य में आपके काम आएगी। इसके बाद, सरकार द्वारा इस रिक्वेस्ट को वेरीफाई किया जाएगा, और कुछ समय बाद आपका नया खाता आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
- Check your Status: आपको अपने रीक्वेस्ट की स्थिति जांचनी है, तो आप दोबारा से NPCI की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां “चेक योर सर्विस रिक्वेस्ट” के तहत अपनी स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। आपको अपना आधार नंबर और वह कैप्चा कोड भरना होगा, जो वेबसाइट पर दिखाया जाता है।
स्टेटस पेज पर, आपको यह भी देखने को मिल जाएगा कि, आपका आधार किस बैंक खाते से लिंक हुआ है। यदि “इनेबल्ड” लिखा दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका आधार सफलतापूर्वक लिंक हो चुका है, और अब आप DBT के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अपने लिंक किए गए खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: – Ayushman card new Update: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं घर बैठे
PM awas yojana Gramin new avedan: पीएम आवास योजना में हुए बड़े बदलाव अब सबको मिलेगा घर
NPCI पोर्टल की अन्य सेवाएं: –
दोस्तों, NPCI का यह पोर्टल न सिर्फ आपको आधार लिंकिंग की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि कई अन्य सेवाएं भी देता है, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
- Aadhaar De-Linking: अगर आप किसी बैंक खाते को अपने आधार से डी-लिंक करना चाहते हैं, तो NPCI पोर्टल से यह भी संभव है। डी-लिंकिंग करने के लिए आपको उस खाते की जानकारी भरनी होगी, जिसे आप डी-लिंक करना चाहते हैं। इससे आपको बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- Aadhaar Mapping Status: यदि आप केवल यह जांचना चाहते हैं कि आपका आधार किस बैंक खाते से जुड़ा है, तो आप “गेट आधार मैपिंग स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा, और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद, आप देख सकते हैं कि आपका आधार किस बैंक खाते से लिंक है।
- Fresh Seeding Option: जिन लोगों ने अब तक अपने बैंक खाते को आधार से नहीं जोड़ा है, उनके लिए फ्रेश सीडिंग का विकल्प बेहद उपयोगी है। इससे आपको पहली बार अपना आधार बैंक खाते से लिंक करने में सहायता मिलती है।
आधार-बैंक लिंकिंग से होने वाले लाभ
- सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: जैसे ही आपका बैंक खाता आधार से जुड़ जाता है, आप सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले पैसों को सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्कॉलरशिप, पेंशन और अन्य सब्सिडी योजनाएं शामिल हैं।
- धोखाधड़ी से सुरक्षा: आधार लिंकिंग के माध्यम से बैंक खातों में धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है, क्योंकि आधार की सत्यापन प्रक्रिया सख्त होती है।
- समय की बचत: आधार लिंकिंग की प्रक्रिया अब ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे आपको बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
महत्वपूर्ण लिंक
Seeding Now | Click Here |
Official Website | Click Here |
Follow Our Website | Click Here |
Follow Our Facebook Page | Click Here |
Follow Our YouTube Channel | Click Here |
Our Instagram Page | Click Here |
निष्कर्ष: Aadhar Bank seeding –
दोस्तों, इस तरह ऊपर बताए गए तरीके से आप आसानी से अपना बैंक आधार से लिंक करके आधार सीडिंग एनेबल कर सकते हो, और यह जरूरी भी है कि सभी बैंक खाताधारक अपने खाते को आधार से जोड़ें, ताकि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। NPCI द्वारा उपलब्ध कराई गई यह ऑनलाइन सेवा न केवल प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि लोगों को बैंक शाखा जाने की जरूरत से भी बचाती है।
हमे उम्मीद है की ये आर्टिकल आपके बहुत ही काम आया होगा। इसे दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूलें। और ब्लॉग को फॉलो जरूर करें, ऐसी ही जानकारी के लिए। हम आप से मिलते है किसी और नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए गुड बाय जयहिन्द!